फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार नहीं हटाने पर नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

कार नहीं हटाने पर नर्सिंग होम में की तोड़फोड़

Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कार नहीं हटाने पर नर्सिंग होम में की तोड़फोड़
सड़क से कार नहीं हटाने पर नर्सिंग होम में की तोड़फोड़
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित शिफा नर्सिंग होम में रविवार को सड़क पर खड़ी कार नहीं हटाने को लेकर हंगामा हो गया। आक्रोशित कुछ बाहरी लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करते हुए स्टाफ के साथ बदसलूकी की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

बाबूपुर नगली निवासी संदीप की पत्नी ने बीते दिन एक बच्चे को जन्म दिया था। बच्चे के अंग पूर्ण नहीं होने से उसकी मौत हो गई थी। रविवार को संदीप के रिश्तेदार अस्पताल में मरीज को देखने आए थे। उन्होंने अपनी कार नर्सिंग होम के बाहर खड़ी कर दी। दोपहर करीब 12 बजे गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली जब वहां से गुजरने लगी तो उसके चालक ने कार हटाने के लिए कहा। इसे लेकर कार चालक और ट्रैक्टर चालक के बीच बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि ट्रैक्टर चालक ने फोन कर कुछ बाहरी लोगों को मौके पर बुला गया। गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए अस्पताल कर्मियों के साथ अभद्रता भी की। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपियों की फुटेज को कब्जे में ले लिया। अस्पताल संचालक नौशाद ने बताया कि मरीजों के तीमारदारों की कार बाहर खड़ी थी। उसे हटाने के लिए कुछ बाहरी लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ की और स्टाफ के साथ अभद्रता की जबकि उनके द्वारा कार को दूर खड़ा करवा दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed