फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भैंस बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव

भैंस बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव

Fri, 25 Jan 2019 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
भैंस बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर पथराव
मुजफ्फरनगर। गांव नसीरपुर में खाली प्लाट में भैंस बांधने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी रोजू और नसीम के बीच पास ही स्थित एक खाली प्लाट में भैंस बांधने को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह भी इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष विवाद बढ़ने पर आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट के साथ ही दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में रोजू व नसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के लिए भी प्रयासरत थे। उधर, मोहल्ला किदवईनगर निवासी मन्नू व चांद मियां के बीच बिजली चोरी करने की मुखबिरी को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया, जिनका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed