{"_id":"5baa803b867a557f6149d615","slug":"161537900603-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला टिल्ला पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामलीला टिल्ला पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हो गया। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी आकाश व छोटू का लद्दावाला निवासी रजत व शुभम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी किया गया, जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जिन्हें एक पक्ष की महिलाओं ने जमकर खरी-खोटी सुना डाली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाते हुए एक पक्ष के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में दोनों ही पक्षों के बीच कुछ लोगों के बीचबचाव करने पर उनके बीच समझौता हो गया। इसके बाद हिरासत में लिए गए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
काजियान सरवट में दो पक्ष भिड़े, हंगामा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट के काजियान निवासी खालिद ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार सुबह मोहल्ले के ही कुछ लोग उसके भांजे साद पुत्र रियासत से मारपीट कर रहे थे। जब खालिद के चचेरे भाइयों कासिफ व शुएब ने साद को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। हालांकि इस मामले में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।