{"_id":"5b3fb9ff4f1c1b90288b503e","slug":"161530903039-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिमलाना रोड पर मकान से नकदी-जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिमलाना रोड पर मकान से नकदी-जेवरात चोरी
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड स्थित मकान में घुसे बदमाशों ने हजारों की नकदी, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित दंपति घर में ही सोया था, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लग पाई।
मोहल्ला मिमलाना रोड निवासी हुसैन अहमद ने तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार रात पत्नी रेशमा परवीन के साथ घर में ही सोया हुआ था। आरोप है कि देर रात करीब तीन बजे बदमाश घर में घुस गए और अलमारी के ताले तोड़कर उसमें से सात हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शातिरों ने इतनी सफाई से चोरी को अंजाम दिया कि घर में ही सो रहे दंपति को घटना की भनक तक नहीं लग पाई। सुबह सवेरे उठकर दंपति ने मकान में सामान बिखरा और मेन गेट खुला देखा तो उन्हें घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।