फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कचहरी परिसर में युवक को जमकर धुना

कचहरी परिसर में युवक को जमकर धुना

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में युवक को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद तारीख पर पहुंचे मीरापुर के गांव सिकंदरपुर निवासी युवक पर हमला कर उसकी जमकर धुनाई की गई। पीड़ित ने पत्नी के परिजनों पर हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी साजिद की शादी छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी युवती से हुई थी। कुछ समय से मनमुटाव के चलते पत्नी मायके में रह रही है, जिसने कोर्ट में परिवाद डाला हुआ है। शुक्रवार सुबह युवक मामले में तारीख पर कचहरी परिसर आया था। युवक का कहना है कि उसे अकेला पाकर पत्नी व उसके परिजनों के साथ ही उनके साथ मौजूद चार लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने साजिद के साथ जमकर मारपीट करते हुए उससे फैसला करने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर साजिद के कपड़े तक फाड़ दिए गए। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुंचे उसके अधिवक्ता व अन्य लोगों ने किसी तरह युवक को हमलावरों से बचाया। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed