फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों के वाहनों की डिग्गी तोड़कर मोबाइल-नकदी चोरी

छात्रों के वाहनों की डिग्गी तोड़कर मोबाइल-नकदी चोरी

Sun, 23 Jun 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के वाहनों की डिग्गी तोड़कर मोबाइल-नकदी चोरी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के जौली रोड स्थित शिवा पॉलीटेक्निक में परीक्षा देने पहुंचे श्रीराम कॉलेज के छात्रों के वाहनों के टूल बॉक्स व डिग्गी तोड़कर दस से अधिक मोबाइल, पर्स व हजारों की नकदी चोरी कर ली गई। छात्रों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलेज के छात्रों अवनीश, पीयूष, मुकुल त्यागी, कार्तिक पुंडीर, प्रशांत, हर्षित, विक्रांत, गगन, शुभम व राजन ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका परीक्षा केंद्र जौली रोड स्थित शिवा पॉलीटेक्निक में है। शनिवार को वे परीक्षा देने गए थे, जहां उन्होंने अपने मोबाइल, पर्स व अन्य सामान कॉलेज परिसर में पार्क किए गए अपने वाहनों के टूल बॉक्स व डिग्गी में रख दिए थे। छात्रों का कहना है कि जब वे परीक्षा देकर लौटे तो उनके सभी वाहनों की डिग्गी व टूल बॉक्स टूटे हुए थे और उनमें रखे मोबाइल, पर्स व नकदी गायब थे। छात्रों ने कॉलेेज प्रबंधन की लापरवाही से घटना होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व भी दो छात्रों के वाहनों की डिग्गी तोड़कर मोबाइल व नकदी चोरी कर ली गई थी। उस घटना का भी अब तक सुराग नहीं लग पाया है। नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed