{"_id":"5d0e7c4d8ebc3e5cf869156e","slug":"15612303978-muzaffarnagar-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर हटवाने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कूड़े के ढेर हटवाने का विरोध करने पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। सफाई अभियान में बाधा डालने पर प्रधान पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि गांव में स्थित एक दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश स्वच्छता व जलसंरक्षण अभियान को लेकर गांव बढ़ीवाला के प्रधान जुबेर शनिवार को सुबह आठ बजे प्राइमरी स्कूल के पास पड़े कूड़े के ढेरों को हटवा रहे थे। वहां पर गांव का ही जमशेद पहुंचा और कूड़े के ढेर हटवाने का विरोध करने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पिटाई से बचने के लिए वह आलमगीर उर्फ कालू के मकान में घुस गया। हमलावर भी घर में घुस गए। आरोप है कि मकान में उसकी दुकान है। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने मारपीट करते हुए दुकान में भी तोड़फोड़ की। आलमगीर ने प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ग्राम प्रधान ने भी सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों ओर से तमरेज, अहतशाम, शाहबाज, आलमगीर उर्फ कालू व जमशेद को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।