फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
मुजफ्फरनगर। एक युवती ने शनिवार को प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती शनिवार को थाने पहुंची और मोहल्ले के ही युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि काफी समय पूर्व युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि कुछ समय से युवक शादी का झांसा देते हुए युवती के साथ लगातार दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता ने अब प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में हंगामा दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए हवालात में डाल दिया। मामले की जानकारी मिलने पर युवक-युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के भी प्रयास किए, जिस पर घंटों गहमागहमी के बाद दोनों पक्ष समझौते पर सहमत भी हो गए, लेकिन युवती एक बार फिर बिफर उठी और प्रेमी को कम से कम तीन दिन तक हवालात में रखने की मांग की। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने में ही जमे हुए थे, जिनके बीच समझौते के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed