{"_id":"5d0a79e68ebc3e0c3e687fd1","slug":"156096764017-muzaffarnagar-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचे दो वाहन चोर, तीसरा फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दबोचे दो वाहन चोर, तीसरा फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में दबोचे दो वाहन चोर, तीसरा फरार
भोपा। पुलिस ने बुधवार को शुकतीर्थ मार्ग पर हुई मुठभेड़ में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे-कारतूस बरामद किए, जबकि तीसरा फरार हो गया। चोरों की निशानदेही पर सात चोरी की बाइकें भी बरामद की गईं।
पुलिस बुधवार सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शुकतीर्थ मार्ग स्थित नेत्र चिकित्सालय के पास बदमाशों की सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा, इंस्पेक्टर एमएस गिल, एसआई लेखराज सिंह व एसआई जगपाल सिंह ने टीम के साथ शुकतीर्थ मार्ग पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों में कल्लू उर्फ संदीप व धीरज निवासीगण गांव बहुपुरा हैं, जबकि फरार चोर की पहचान गौरव के रूप में हुई। वाहन चोरों के पास से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। उनके पास से मिली दोनों बाइकें चोरी की पाई गईं, तो थाने लाकर पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी की पांच ओर बाइकें भी बरामद की गईं। सीओ ने बताया कि सभी युवक वाहन चोर हैं, जो बाइकें चोरी कर उन्हें देहात क्षेत्र में बेचते हैं। आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही फरार गौरव की भी तलाश की जा रही है।