फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हापुड़ के पास सरसों से भरा टैंकर लूटा

हापुड़ के पास सरसों से भरा टैंकर लूटा

Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ के पास सरसों से भरा टैंकर लूटा
हापुड़ के पास सरसों के तेल से भरा टैंकर लूटा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बदमाशों ने बुधवार की देर रात हापुड़ के पास सरसों के तेल से भरा टैंकर लूट लिया। बदमाशों ने चालक को मेरठ-करनाल हाईवे की गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी के पास जंगल में फेंककर फरार हो गए। पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना की जांच में जुुटी है।

फर्रुखाबाद निवासी टैंकर चालक अजयपाल बुधवार रात गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे से सरसों के तेल से भरा टैंकर लेकर गाजीपुर जा रहा था। टैंकर में करीब 18 लाख रुपये कीमत का सरसों का तेल था। बुधवार की देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हापुड़ के पास कार सवार छह से अधिक बदमाशों ने सरसों के तेल से भरे टैंकर को लूट लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसे कार में बैठा लिया। देर रात बदमाश बुढ़ाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी से करीब एक किलोमीटर की दूूरी पर चालक अजयपाल को कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों ने हाईवे पर किसी के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक अजयपाल को कोतवाली लाकर पूछताछ की। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि चालक नशे की हालत में पड़ा मिला। सरसों के तेल से भरे टैंकर को लूटने की घटना को चालक नेे हापुड़ के पास होना बताया है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है कि चालक अजयपाल टैंकर को हापुड़ में खड़ा करके वहां पर शराब पी रहा था। वह नशे की हालत में मिला है। घटना की सूचना हापुड़ पुलिस तथा टैंकर के मालिकों को दे दी गई है। पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed