फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के विवाद में मां-बेटों पर किया हमला

बच्चों के विवाद में मां-बेटों पर किया हमला

Tue, 04 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मां-बेटों पर किया हमला
बच्चों के विवाद में मां-बेटों पर किया हमला
विज्ञापन

भोपा। बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी पर चार लोगों ने मां और बेटों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी महिला नसरीन ने बताया कि उसका पति तनरेज गांव से बाहर मजदूरी करने जाता है। वह अपने दो बच्चों के साथ गांव में अकेली रहती है। दो दिन पूर्व खेलते वक्त उसके बेटे जैद व उसकी जेठानी के बेटे में मामूली कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर जेठानी, उसके बेटे व बेटी ने घर पर जाकर गालीगलौज की। कुछ लोगों ने उस समय तो दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन उसकी जेठानी का परिवार उससे तभी से रंजिश रख रहा था। घटना रविवार की रात्रि 12 बजे की है। सब लोग घर में सो रहे थे। आरोप है कि उसी समय उसकी जेठानी, उसका बेटा और बेटी उसके घर में घुस आए और सभी ने उनके साथ जमकर मारपीट की। जिसमें वह और उसके बेटों सुहेल, मोहम्मद जैद को गंभीर चोट आई। महिला का आरोप है कि उसका जेठ विदेश में रहता है, जो उसके परिवार को उड़ा देने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
विज्ञापन

हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी अरविंद कुमार ने थाने पर रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि गांव के ही मिथुन नामक युवक ने उसके तयेरे भाई अनुज से एक हजार रुपये हाथ उधार लिए थे। समय पर जब नहीं लौटाए तो अनुज ने मिथुन से पैसे वापस करने को कहा। आरोप है कि 29 मई को अनुज ने रविदास मंदिर पर खड़े मिथुन से अपने उधार दिए पैसे का तकादा किया, तो इस बात पर मिथुन आगबबूला हो गया। कुछ ही देर बाद मिथुन अपने पिता इलम सिंह, भाई पीयूष व माता को साथ लेकर आया और आते ही वहां पर खड़े अनुज की गर्दन में कैंची घोंप दिया, जिससे अरविंद लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। शोरगुल सुनकर घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को मोरना अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घायल के तयेरे भाई अरविंद ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed