{"_id":"5cbcb958bdec2214183557df","slug":"151555872088-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगमा आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगमा आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा में नगमा आत्महत्या मामले में परिजनों ने पड़ोसी दुकानदार और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी शाहवेज ही नगमा को अपने शौहर को छोड़ कर उससे निकाह करने का दबाव डाल राह था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी अनीस की पुत्री नगमा की शादी छह माह पूर्व शाहपुर के गांव आदमपुर में हुई थी। वह तीन दिन पहले ही मायके में आई थी। शुक्रवार को उसने परिजनों के साथ नाश्ता करने के बाद बताया था कि पड़ोसी शाहवेज उसे लगातार परेशान कर रहा है। अपने शौहर को छोड़कर निकाह करने का दबाव डाल रहा है। इसके बाद नगमा ने मकान के ऊपर कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस और फील्ड यूनिट के लोग मौके पर पहुंच गए थे। नगमा के परिजनों का आरोप था कि नगमा की शादी से पूर्व मोहल्ले का ही शाहवेज व उसका भाई शाहरुख पुत्र यासीन उसके साथ छेड़छाड़ करते थे, जिससे परिवार के लोग भी परेशान थे। परिजनों ने बदनामी के डर से आरोपी की शिकायत पुलिस में नहीं की थी और उन्होंने करीब छह माह पूर्व नगमा की शादी कर दी थी। आरोप है कि शादी के बाद भी आरोपी नगमा को परेशान कर रहे थे। आरोपी ने नगमा को धमकी भी दी थी। आरोपियों से तंग आकर नगमा ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शाहरुख और शाहवेज को मदनी चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।