{"_id":"5c991f2bbdec22143d39747f","slug":"151553538859-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेक्टिफाइड व यूरिया समेत दबोचे दो शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेक्टिफाइड व यूरिया समेत दबोचे दो शातिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेक्टिफाइड स्प्रिट और यूरिया समेत दो गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने एटूजेड कॉलोनी में दबिश देकर नकली शराब बनाने के लिए करीब डेढ़ हजार लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, यूरिया व अन्य उपकरणों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि नई मंडी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एटूजेड कॉलोनी में दबिश दी। इस दौरान एक बोलेरो पिकअप में मौजूद दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से बोलेरो में लदे दो-दो सौ लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट के आठ ड्रम, पांच किलो यूरिया के साथ ही नकली शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक पुत्र शेरजंग व संदीप पुत्र राजेंद्र सिंह निवासीगण गांव बिराल, बुढ़ाना शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी नकली शराब बनाकर सप्लाई करने के अवैध धंधे से जुड़े हैं, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने नकली शराब के धंधे का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम का भी उत्साहवर्द्धन किया।