फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती के अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

युवती के अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर के शिवनगर निवासी युवती ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह विगत 26 फरवरी को कोर्ट रोड से कच्ची सड़क पर आने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थी। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक युवती को अगवा करने का प्रयास कर रुड़की रोड पर ले गया, जहां युवती ने चलती ई-रिक्शा से नीचे छलांग लगाकर जान बचाई थी। इसमें युवती गंभीर रूप से घायल भी हो गई थी, जिसे अस्पताल ले जाने के बहाने आरोपी ई-रिक्शा में फिर से बैठाकर एक बस्ती में ले गया था। जहां लोगों ने युवती को एक अन्य ई-रिक्शा में बैठाकर जिला अस्पताल भेज दिया था। पीड़ित युवती ने ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर निवासी अजय (28) पुत्र रामकुमार जानसठ रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर पर काम करता था। करीब दस दिन पूर्व वह कोचिंग सेंटर के छज्जे से होर्डिंग का फ्रेम उतारते हुए हाईवोल्टेल लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था। युवक को जिला अस्पताल से पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को युवक की दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed