{"_id":"5c801665bdec22146d70627b","slug":"151551898213-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का पर्दाफाश न होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का पर्दाफाश न होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का पर्दाफाश न होने पर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
पुरकाजी। लूट की घटना में शामिल बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे गुस्साए व्यापारी बुधवार को थाने पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ ही लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की है। भरे बाजार हुई इस लूट की घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे लक्सर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने विशाल फर्नीचर शोरूम के स्वामी को तमंचों से आतंकित कर करीब 60 हजार की नकदी लूट ली थी। शोरूम स्वामी के शोर मचाने पर जमा हुई भीड़ ने भाग रहे बदमाशों में से एक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया था। दो बदमाश भीड़ को चकमा देकर फरार हो गए थे। फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित व्यापारी बुधवार को थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी लक्सर मार्ग पर लकड़ी की आढ़त से ट्रैक्टर से बैट्री व एक दुकान पर हुई हजारों रुपये की चोरी की घटना का भी पुलिस पर्दाफाश नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने व्यापारियों को बताया कि जिन बदमाशों ने शोरूम पर लूट की है, उन्होंने दिन में करीब चार बजे देवबंद के एक पेट्रोल पंप से भी हजारों की नगदी लूटी थी। उनकी तलाश देवबंद पुलिस भी कर रही थी। पुरकाजी से लूट कर भागते समय बदमाशों की देवबंद पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में बदमाश आकाश निवासी गांव मिरगपुर थाना झबरेड़ा उत्तराखंड घायल हो गया है और दूसरा बदमाश शादी उर्फ संदीप निवासी गांव खेड़ाजट कोतवाली मंगलोर उत्तराखंड फरार हो गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लूटी गई रकम भी बरामद की जाएगी। इस दौरान भारत भूषण खुल्लर, सुरेश शर्मा, निर्देश कुमार, गुड्डू प्रधान, शहजाद अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।
भीम आर्मी ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
पुरकाजी। लूट का शिकार हुए शोरूम स्वामी के अनुसूचित जाति का होने पर भीम आर्मी व अनुसूचित जाति के दर्जनों लोग भी थाने पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों की गिरफ्तारी कर लूटी गई रकम बरामद करने की मांग पुलिस से की। चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद नहीं की तो प्रर्दशन किया जाएगा। इस दौरान टीकम बौद्घ, गोविंद कुमार, सुनील कुमार, बॉबी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश का किया चालान
पुरकाजी। पुलिस ने शोरूम स्वामी निर्देश कुमार निवासी गांव भूराहेड़ी की तहरीर पर लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भीड़ के द्वारा पकड़े गए बदमाश शुभम गुर्जर निवासी गांव भिस्टीपुर थाना झबरेड़ा उत्तराखंड का चालान कर दिया गया है।
तीन दिन से कर रहे थे रैकी
पुरकाजी। शोरूम पर लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने तीन दिन तक रैकी की थी। बताया जाता है कि बदमाश सामान खरीदने के बहाने तीन दिन पूर्व शोरूम पर आए थे। उसके बाद भरे बाजार रात्रि करीब नौ बजे ही बदमाशों ने शोरूम पर लूटपाट कर सनसनी फैला दी। बताया जाता है कि पुरकाजी में लूट की घटना करने से पूर्व इन बदमाशों ने धमात गंग नहर पर कार सवार लोगों को भी लूटने का प्रयास किया था।