फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेढ़ साल में ही सिर से उतर गया इश्क का भूत

डेढ़ साल में ही सिर से उतर गया इश्क का भूत

Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल में ही सिर से उतर गया इश्क का भूत
मुजफ्फरनगर/भोपा। परिजनों को छोड़ धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती प्यार महज डेढ़ साल में ही खत्म हो गया। महिला ने भोपा बस स्टैंड पर पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक युवक-युवती भोपा बस स्टैंड पर पहुंचे और उनके बीच कहासुनी के हंगामा हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में युवक-युवती ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के निवासी बताया। युवती के अनुसार, वह बहुसंख्यक समुदाय से है और उसका कुरुक्षेत्र में रहते हुए ही दूसरे समुदाय के उक्त युवक से प्रेम-प्रसंग हो गया था। युवती को उसके परिजनों ने हरसंभव तरीके से समझाया, लेकिन वह नहीं मानी और घर से भागकर धर्म परिवर्तन कर 11 फरवरी 2017 को प्रेमी से निकाह कर लिया। युवती के अनुसार, निकाह के बाद प्रेमी के घर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। इसके बाद से ही दोनों पिछले डेढ़ साल से ही इधर-उधर भटक रहे हैं। जिसके चलते दोनों के सिर से प्यार का नशा छूमंतर हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कई दिन पूर्व युवक प्रेम दीवानी पत्नी को लेकर भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी रिश्तेदार के यहां रहने आ गया था। वहां कुछ दिन टिकने के बाद दोनों करहेड़ा से शुक्रवार सुबह भोपा बस स्टैंड पर पहुंचे थे, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पूरा मामला जानकर पुलिस ने दोनों के परिजनों से बात कर उनसे युवक-युवती को अपनाने का आग्रह किया, लेकिन दोनों के ही परिजनों ने उनकी करतूत से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने का हवाला देते हुए इससे स्पष्ट इंकार कर दिया। आखिरकार शाम के समय पुलिस ने युवक-युवती को गांव करहेड़ा निवासी उसी रिश्तेदार की सुपुर्दगी में दे दिया, जिसके यहां दोनों कुछ दिन आकर ठहरे थे। उक्त प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी बंधवाने के बावजूद जेल गया युवक
भोपा।
कस्बा निवासी युवती को मोबाइल पर परेशान कर रहे मोरना निवासी युवक को पीड़िता से राखी बंधवाने के बावजूद जेल जाना पड़ा। गौरतलब है कि पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद आरोपी ने युवती को बहन बनाकर उससे राखी बंधवाते हुए रक्षाबंधन का नेग देेते हुए अपनी करतूत की माफी मांगी थी। इसके बावजूद युवती के नहीं पसीजने पर पुलिस ने उसकी तहरीर पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed