{"_id":"5952b4f44f1c1ba44f8b48a0","slug":"151498592500-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों पर हमला, आठ बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों पर हमला, आठ बंदी
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों पर हमला, आठ बंदी
मीरापुर। गांव कैथोड़ा में जड़ौदा से आए लोगों ने एक परिवार में आकर मारपीट की। जिसके बाद गांव में हंगामा हो गया। पुलिस ने मौके पहुंचकर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव कैथोड़ा निवासी आसू और सलमान सगे भाई हैं। दोनों में पैसे का लेनदेन का विवाद चल रहा है। सलमान की शादी जड़ौदा गांव निवासी ताहिर की बेटी से हुई थी। दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। सलमान की पत्नि ने अपने मायके जड़ौदा फोन कर अपने पिता व अन्य परिजनों गांव बुला लिया। करीब एक दर्जन लोगों ने गांव पहुंचकर सलमान के बड़े भाई आसू और घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। अचानक हुए हमले से गांव में हंगामा हो गया।
दर्जनों लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को झगड़े की सूचना दी। पुलिस ने मौके पहुंच कर दोनों तरफ से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।