{"_id":"5c212584bdec2257124923de","slug":"141545676164-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल के मासूम से कामांध ने किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल के मासूम से कामांध ने किया कुकर्म
विज्ञापन
सात वर्षीय बच्चे के साथ किया कुकर्म
मुजफ्फरनगर। शहर के एक मोहल्ले में सात साल के बच्चे को कबूतर दिखाने के बहाने अपने घर की छत पर ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी, तो परिजन आरोपी के घर पहुंचे, जिस पर वह फरार हो गया। पुलिस बच्चे का मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसका सात साल का भतीजा सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान घर के सामने रहने वाला युवक उसे कबूतर दिखाने के बहाने से बुलाकर अपने घर की छत पर ले गया। वहां आरोपी बच्चे ने डरा-धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित बच्चा रोता-बिलखता घर पहुंचा तो उसकी हालत देख परिजनों ने उससे पूछताछ की। बच्चे की आपबीती जानकर आगबबूला परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह फरार हो गया। इसके बाद ही मोहल्ले के लोगों को आरोपी की करतूत का पता चला, उन्होंने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर डायल-100 व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और बालक को थाने लेकर आने के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी गई, लेकिन वह देेर शाम तक हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि घटना की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया है, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।