{"_id":"5baa8018867a557ed33fce4a","slug":"141537900568-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शाहपुर। गांव कुटबा में एक सप्ताह पूर्व पत्नी सोनिया बालियान से मिलने पहुंचे दोघट क्षेत्र के गांव नंगला मोजिजाबाद निवासी मनोज शर्मा की पत्नी के भाइयों ने हत्या कर दी थी। मनोज रक्षा मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर तैनात था, जबकि उसकी पत्नी सोनिया शामली में लेखपाल है। पत्नी सोनिया ने ही पति की हत्या में अपने भाइयों सनी उर्फ हेमू, आदेश, बागपत के गांव जौहड़ी निवासी ममेरे भाई विशाल, गांव गांगड़ौली निवासी फुफेरे भाई गुड्डू के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में मनोज की लाश एक खेत से बरामद कर ली गई थी। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को मनोज हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनी उर्फ हेमू को खतौला मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
घर में घुसकर दंपति पर की फायरिंग
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव सीकरी निवासी शाहनवाज ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी युवक उससे रंजिश रखता है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार दोपहर वह पत्नी रहीशा के साथ घर में बैठा था। उसी समय आरोपी जबरन घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए दंपति पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। उधर, आरोपी को फायरिंग करते देख शाहनवाज की पत्नी की हालत बिगड़ गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।