{"_id":"5b50e4f94f1c1be94b8b5be6","slug":"141532028153-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग से लाखों की कीमत का घरेलू सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में आग से लाखों की कीमत का घरेलू सामान जला
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में आग लगने से कीमती सामान जला
मीरापुर। मोहल्ला मुश्तर्क के एक मकान में आग लग गई। मुश्तर्क निवासी नौशाद पुत्र जरीफ का परिवार किसी कार्यवश कस्बे की ही मोहल्ला भूड़ में अपने परिचितों में गया था। दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात लोगों ने नौशाद के मकान में आग लगा दी। जिससे घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित किया और आग बुझाई।
लापता छात्र प्रिंस खतौली से मिला
मीरापुर। मोहल्ला जाटान निवासी रामकुमार का लापता बेटा खतौली के दयालपुरम मोहल्ले में अपने एक निकट रिश्तेदार के घर से सकुशल मिल गया। परिजनों ने छात्र प्रिंस कुमार उर्फ शिवा को खतौली से थाने लकर उसके बयान दर्ज कराए। पीड़ित छात्र का आरोप है कि कालेज के प्रधानाचार्य ने उसके साथ मारपीट की थी। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
प्रभु शिव की महिमा का गुणगान किया
मीरापुर। बालाजी मंदिर में चल रही भगवान श्रीराम की कथा के दूसरे दिन कथाव्यास संजय कौशिक ने नारद मोह लीला तथा भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कथा व्यास ने कहा कि शिव ही संसार के कल्याणकर्ता हैं। उनकी आराधना से सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। कथा व्यवस्था में राजपाल सुक्रालिया, रूपल, बिल्लू, जगमोहन, मनोज वाजपेयी, भिखारी सिंह, शिव कुमार, प्रवीण, विकास, बिजेंद्र, सचिन, ललित आदि सक्रिय रहे।