फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पतंजलि के डिस्टीब्यूटर का नगदी से भरा थैला उड़ाया,

पतंजलि के डिस्टीब्यूटर का नगदी से भरा थैला उड़ाया,

Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
पतंजलि के डिस्टीब्यूटर का नगदी से भरा थैला उड़ाया,
डिस्ट्रीब्यूटर का नगदी से भरा थैला उड़ाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दो युवकों ने पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटर का नगदी से भरा थैला साफ कर दिया। थैले में करीब 45 हजार रुपये बताए गए है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सरकुलर रोड निवासी संजीव शर्मा पुत्र रामगोपाल के साथ यह घटना घटी। वह मंगलवार को कूकड़ा मंडी क्षेत्र में क्लेशन के लिए गया था। देर शाम वह बाइक से लौट रहा था। अलमासपुर के पास बाइक सवार दो युवक आए और बोले की तुम्हारी पीठ पर कुछ गंदगी पड़ी है। संजीव ने बाइक रोकी और एक नल पर गंदगी साफ करने लगा। थैला उसकी बाइक पर रखा था। इसी दौरान बाइक सवार थैला उठा कर फरार हो गए। पीडित ने युवकों को देखा तो वे वहां दिखाई नहीं दिए। बाद में नई मंडी कोतवाली पर इस संबंध में तहरीर दी गई।

डीआईजी ने किया जेल का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। बरेली रेंज की कारागार डीआईजी शशि श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम को अचानक जिला कारागार का निरीक्षण किया। डीआईजी ने पूरे जेल का भ्रमण किया। बैरकों को देेखा। साथ ही बंदियों से भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेल अधीक्षक अरुण कुमार सक्सेना, जेलर एएन त्रिपाठी आदि जेल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी अभी यहीं पर है, जो बुधवार को भी जेल का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन


ताले तोड़कर दुकान में चोरी का प्रयास
मुजफ्फरनगर। दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुकान मालिक की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार की भगत सिंह रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान हैं। रात एक युवक उसकी दुकान के ताले तोड़ कर चोरी का प्रयास कर रहा था, तभी चौकीदार ने उसे देख कर शोर मचा दिया। शोर सुन कर आसपास के लोग आ गए तथा आरोपी को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया आरोपी किदवईनगर निवासी मेहराज बताया गया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। विगत वर्ष मीनाक्षी चौक पर हुए बवाल मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर 2016 को मिनाक्षी चौक पर स्थित शालीमार मार्केट में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें जमकर पथराव व फायरिंग हुई थी। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे शामिर पुत्र मुस्तकीम निवासी मिनाक्षी चौक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed