फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
इंस्पेक्टर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

देवबंद/सहारनपुर। रणखंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की मौत के मामले में रविवार को परिजनों के हंगामे के बाद देवबंद के तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उपनिरीक्षक की पत्नी का आरोप है कि इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही ने उसके पति की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। रिपोर्ट दर्ज होने पर इसकी जांच सीओ द्वितीय मुकेश मिश्र को सौंपी गई है।
बता दें कि 31 जनवरी की सुबह देवबंद कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) कुलदीप सिंह की मौत हो गई थी। उनका शव कमरे में लटका मिला था। तब पुलिस ने उपनिरीक्षक कुलदीप के मोबाइल फोन में ऑडियो रिकार्डिंग बयान के आधार पर इसे आत्महत्या बताया था जबकि परिवार के लोगों ने आरोप लगाया था कि कुलदीप की हत्या हुई है।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को मेरठ के कंकरखेडा निवासी उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की पत्नी शिल्पी तथा परिवार के अन्य लोग देवबंद कोतवाली पहुंचे। शिल्पी की तहरीर पर इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तहरीर में शिल्पी ने कहा कि उसके पति कुलदीप सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर देवबंद कोतवाली में प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत थे। यहां एसएचओ उन्हें मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उन्होंने हर तरह से पति का जीना मुश्किल कर दिया था। आरोप लगाया कि वह अक्सर धमकी देते थे कि इतना टॉर्चर करुंगा कि या तो आत्महत्या कर लेगा या नौकरी छोड़कर भाग जाएगा। शिल्पी ने शक जाहिर किया कि इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही ने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रुप देने का प्रयास किया गया। उधर, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने पर मामले की विवेचना सहारनपुर सीओ (द्वितीय) मुकेश मिश्र को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक होता रहा हंगामा
देवबंद। उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के पिता अशोक कुमार, पत्नी शिल्पी और बहनोई सुधीर बालियान सहित करीब 50 लोग रविवार सुबह देवबंद कोतवाली पहुंचे। हंगामा करते हुए तत्कालीन इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र भी कोतवाली पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कहा कि यदि अभिषेक सिरोही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तो वह कोतवाली में ही आत्मदाह कर लेंगे। कई घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद एसपी देहात ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की और फिर तत्कालीन इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दो दिन पहले ही इंस्पेक्टर को दूसरे थाने भेजा था
बता दें कि उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह की मौत के बाद ऑडियो में इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही द्वारा टॉर्चर करना बताया गया था। साथ ही परिवार के लोग भी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही को देवबंद कोतवाली से हटाकर कुतुबशेर थाना प्रभारी बना दिया था। उनके स्थान पर कुतुबशेर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र सिंह को देवबंद कोतवाली प्रभारी नियुक्त कर दिया था।


- इंस्पेक्टर पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
मामले में नामजद होने पर इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है क्योंकि हत्या जैसे संगीन आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है और वह अभी तक कुतुबशेर थाना प्रभारी है। उपनिरीक्षक ने मृत्यु पूर्व का जो ऑडियो रिकार्डिंग बयान पुलिस अधिकारियों को भेजा था तथा अपनी डायरी में सुसाइड नोट लिखा था, उसमें भी इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही द्वारा उत्पीड़न करना बताया है। इसके चलते इंस्पेक्टर अभिषेक सिरोही की गिरफ्तारी तथा मुश्किलें बढ़नी तय हैं। वहीं, गिरफ्तारी के सवाल पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभी इसकी विवेचना सीओ द्वितीय मुकेश मिश्र कर रहे हैं। घटना से संबंधित साक्ष्य संकलन करके निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed