{"_id":"5b956d0b867a557ffc6be74b","slug":"131536519435-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगतसिंह रोड पर दुकानदार भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगतसिंह रोड पर दुकानदार भिड़े, हंगामा
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
भगत सिंह रोड पर दुकानदार भिडे़
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर लाला दीपचंद धर्मशाला वाली गली में दो दुकानदार आपस में भिड़ गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-100 ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रहमतनगर निवासी सोनू पुत्र रिजवान की भगत सिंह रोड स्थित लाला दीपचंद धर्मशाला वाली गली में दुकान है। उसके ठीक सामने खालापार निवासी आरिफ व आसिफ पुत्रगण मकसूद की भी दुकान है, जिनके बीच व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता रहती है। इसी टशनबाजी में रविवार दोपहर आरिफ व सोनू के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व हंगामे की सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर तीनों को हिरासत में ले लिया गया। बाद में तीनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
शो के दौरान जमकर मचाया उत्पात
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित चंद्रा टॉकिज में शनिवार देर रात के शो में एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। रोके जाने पर उसने थिएटर कर्मियों से भी बदसलूकी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ बबलू पुत्र शाहनवाज निवासी रहमतनगर को हिरासत में ले लिया। रविवार को आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।