फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चाचा-भतीजे से लूट का प्रयास

चाचा-भतीजे से लूट का प्रयास

Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चाचा-भतीजे से लूट का प्रयास
भोपा। दवाई लेकर लौट रहे चाचा भतीजे से बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की कोशिश की। विफल होने पर बदमाशों ने गोली भी चलाई, जिसमें दोनों बाल-बाल बचे। गोली की आवाज सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों को देख बदमाश बाइक और रस्सा छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की, मगर कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

निरगाजनी निवासी मोहित बृहस्पतिवार देर रात अपने चाचा सहदेव के साथ बाइक पर सवार होकर अपने बीमार पिता उदयवीर के लिये निकट के गांव बेलड़ा से दवाई लेने गया था। दवाई लेने के बाद दोनों घर को लौट रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पहले एक युवक ने उन्हें रुकने का प्रयास किया, तो उन्हें शक हुआ और तेजी से बाइक को बचाकर आगे निकाल लिया। कुछ दूरी पर खेत में खड़े तीन और बदमाशों ने भी उनका पीछा किया तो वह बाइक को छोड़ जंगल के रास्ते गांव की चल पड़े। सफल नहीं होने पर बदमाशों ने दोनों पर गोली चलाई।
विज्ञापन

मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी। उधर, गांव के नजदीक ही गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर आ गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश बाइक को छोड़ कर फरार हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा पैदा न होने पर विवाहिता को घर से निकाला
भोपा। बेटा पैदा नहीं करने पर पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसका पांच वर्ष पूर्व निकाह हुआ था। महिला के तीन बेटी है। ससुराल वाले आए दिन उसे लड़की पैदा करने का ताना मारते रहते है। लड़का न होने पर उसे दोषी मानते है और बुरी नियत भी रखते है। आरोप है कि गत रात आरोपियों द्वारा रात भर यौन संबंध बनाने के लिए उसे परेशान करते रहे। विरोध किया तो शुक्रवार चार बजे उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। अब जान से मारने व तलाक देने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कूड़ा डालने को लेकर दो पक्ष भिड़े
फोटो..
भोपा। कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों का उपचार कराते हुए चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। यह विवाद पिछले एक माह से दोनों पक्षों में चला आ रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली में राजस्व विभाग की टीम ने कुछ दिन पूर्व खत्तों की जगह से अवैध कब्जा हटवाया था। उसी स्थान पर कुछ लोगों ने कूड़ी डालनी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह असजद व अब्दुला में इसको लेकर कहासुनी और गाली गलौच हो गयी। कुछ लोगों ने उस समय तो बीच बचाव करा दिया था। कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के लोग में लाठी डंडो से मारपीट शुरू हो गई। जिसमें महिला सहित दोनों पक्षों से असजद, शाहीन, शाहबाद, अब्दुला, अखलद घायल हो गये। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को थाने ले आयी जिनको उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था।


वृद्ध के 35 हजार साफ किए
भोपा। वृद्ध दंपति की जेब से चोर ने 35 हजार रुपये निकाल लिए। वृद्ध ने चोर के विरुद्ध थाने पर तहरीर दे दी है। घटना बेहड़ा थ्रू गांव की है। मांगा के घर पर एक युवक आया और कहने लगा कि बाबा पचेड़ा गांव से पैदल आ रहा हूं, बहुत भूख लगी है। वृद्ध ने कहा कि भाई रोटी तो नहीं है बनानी पड़ेगी। वो व्यक्ति वहीं पर बैठ गया। वृद्ध दंपति उसके लिए अंदर खाना लेने गया तो इसी बीच युवक ने वृद्ध के कुर्ते की जेब से 35 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ ही देर बाद खाना लेकर बाहर आए वृद्ध ने देखा तो वह युवक गायब मिला और कुर्ता भी तकीये के ऊपर पड़ा मिला। कुर्ते की जेब देखी तो रुपये गायब मिले। वृद्ध ने उस युवक को देखा और शोर मचाया तो वह जंगल के रास्ते फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी चोर की तलाश की, मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed