{"_id":"5aff28d84f1c1bdf408b659a","slug":"131526671576-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
Updated Sat, 19 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। छात्रा के साथ सरेराह छेड़छाड़ की गई तथा विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नई मंडी कोतवाली पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छात्रा ने बताया कि वह नई मंडी के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। आरोप है कि पटेलनगर का आरोपी युवक शानू उससे छेड़छाड़ करता है। आरोप है गत दिवस आरोपी ने फिर छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, एक अन्य घटना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा के परिजनों से मारपीट की। शहर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उधर, मुजफ्फरनगर शहर के अहिल्याबाई चौक पर तीन युवकों ने एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपी यहां शराब पी रहे थे। रोकने पर उन्होंने एक महिला कांस्टेबल से अभद्रता की। महिला सिपाही ने हौसला दिखाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़ा गया युवक रामलीला टिल्ला निवासी बताया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।