{"_id":"5aee019e4f1c1b042e8b723e","slug":"131525547422-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 केन रेक्टीफाइड शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
26 केन रेक्टीफाइड शराब पकड़ी
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली/रतनपुरी। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान टाटा मैजिक गाड़ी में रेक्टीफाइड शराब से भरी 26 केन शराब की पकड़ी। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है कि इस शराब को उन्होंने कहां से खरीदा और किस जगह बेचने के लिए लेकर जा रहे थे। जांच पड़ताल के बाद ही आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, रतनपुरी पुलिस ने 48 पव्वे अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रतनपुरी विरेंद्र कसाना ने बताया कि भोपा क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी अशोक कुमार पुत्र हरपाल सिंह को गांव बड़सू रजबाहे पटरी से पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। जिसके कब्जे से एक पेटी में 48 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।
वारंटी को पकड़ा
रतनपुरी। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि गांव सिकंदरपुर निवासी कुलदीप पुत्र विजय सिंह के विरुद्ध फुगाना थाने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। अभियुक्त कुलदीप के विरुद्ध इस मुकदमे के संबंध में कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। रतनपुरी पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।