{"_id":"5a7b4b664f1c1b4f588b7575","slug":"131518029670-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह से लापता ग्रामीण का सुराग नही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ माह से लापता ग्रामीण का सुराग नही
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। बड़ौदा गांव से डेढ़ माह पहले लापता हुए ग्रामीण का पुलिस अभी तक कोई सुराग नही लगा पाई है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने सीओ को शिकायती पत्र देकर युवक की बरामदगी की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा का रहने वाला 30 वर्षीय कुलदीप तोमर 19 दिसंबर को मोबाइल फोन पर आई कॉल सुनकर बुढ़ाना आया था। उसके वापस न आने पर 20 दिसंबर को उसकी पत्नी ममता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। ममता और बड़ौदा के ग्रामीणों का कहना है कि करीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके पति की बरामदगी के संबंध में आज तक एक भी सबूत नहीं जुटा सकी है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज बड़ौदा के ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वे कुलदीप की बरामदगी को लेकर कई बार बुढ़ाना पुलिस से संपर्क कर चुके हैं। मगर पुलिस ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं देती। सीओ हरिराम यादव ने ग्रामीणों को कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।