{"_id":"5a4a8aba4f1c1bd0408c01f6","slug":"131514834618-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में हुई कार्तिक की पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में हुई कार्तिक की पेशी
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा में हुई कार्तिक की पेशी
मुजफ्फरनगर। अखिल गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी कार्तिक हलदर की कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेशी हुई। मामला सेशन सुपुर्द के लिए कोर्ट ने 15 जनवरी की तिथि नियत की है।
अखिल गुप्ता हत्याकांड की तारीख होने पर सोमवार को मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदर को पानीपत पुलिस कड़ी सुरक्षा में करनाल जेल से उसे यहां लेकर आई। इस दौरान स्थानीय पुलिस की भी मौजूद रही। उसे सुरक्षा घेरे के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में उसके चार्जशीट के कागजात दिए गए। इसके बाद कोर्ट ने मामला सेशन को सुुपुर्द करने के लिए 15 जनवरी की तारीख लगाई। न्यायालय में पेशी के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा पुलिस करनाल जेल में दाखिल करने के लिए ले गई। बताते चलें कि आसाराम पर रेप के केस के मामले में गवाह रहे अखिल गुप्ता की जनवरी 2015 को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के समय वह शहर में अपनी दुकान बंद कर नई मंडी आवास पर जा रहा था। जानसठ रोड पर उसकी कालोनी के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी।