फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गवाही देने पर जान से मारने की धमकी

गवाही देने पर जान से मारने की धमकी

Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
गवाही देने पर जान  से मारने की धमकी
गवाही देने पर जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हत्या के मामले में गवाह को आरोपियों ने कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके घर में घुसकर पीड़ित की कनपटी पर तमंचा भी तान दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला कस्सावान निवासी फैसल ने यह मामला दर्ज कराया। बताया कि वह हत्या के मामले में गवाह है। गत शाम फक्कर शाह चौक खालापार निवासी दो आरोपी उसके घर में घुस आये और उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा निवासी शहजाद पुत्र नईम गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे सहारनपुर बस स्टेंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अपहरणकर्ता बंदी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने युवती के अपहरण में मुख्य आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है । आरोपी कल्लरपुर-कछौली निवासी हरिओम शर्मा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर में निरुद्ध
मुजफ्फरनगर। नईमंडी पुलिस ने तीन लोगों को गिरोह बनाकर संगीन अपराध करने के आरोप में गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। नईमंडी पुलिस ने कल्याणपुरी निवासी अंकित पाल, अलमासपुर निवासी विकास व अवध विहार निवासी अक्षय उर्फ बंटी को गिरोह बनाकर अपराध करने के आरोप में गैंगेस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।

कुर्की नोटिस चस्पा किया
मुजफ्फरनगर। बिजनौर के थाना किरतपुर के एसआई सतीश कुुमार ने धोखाधड़ी और अमानत के खयानत के मामले में वांछित चल रहे गांव सिसौना निवासी सैफ अली उर्फ कैफ पुत्र इस्तकार के घर पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed