{"_id":"5bbcf6c5867a5528665099b0","slug":"121539110597-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ रोड पर नलकूप खंड की बाउंड्री पर मिला भ्रूण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ रोड पर नलकूप खंड की बाउंड्री पर मिला भ्रूण
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड पर नलकूप खंड की बाउंड्री पर मिला भ्रूण
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित नलकूप खंड की बाउंड्री वॉल पर मंगलवार सुबह अखबार में लपेटकर रखा गया करीब छह-सात माह का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड पर डीएम आवास के ठीक बगल में नलकूप खंड सी/5 का कार्यालय है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो वहां बाउंड्री वॉल के उपर अखबार में कुछ लिपटा हुआ रख मिला। कौतूहलवश कार्यालय के सफाईकर्मी ने कागज हटाकर देखा तो उसमें करीब छह-सात माह का भ्रूण था। अखबार में लिपटा भ्रूण देख हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। माना जा रहा है कि किसी अविवाहित गर्भवती ने लोकलाज के भय से गर्भपात कराकर भ्रूण को अखबार में लपेटकर वहां छोड़ दिया। मामले में नलकूप खंड के जेई अमित गौतम ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।