{"_id":"5b1ad21f4f1c1ba06e8b73ce","slug":"11528484383-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार का इनामी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस हजार का इनामी दबोचा
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने दस हजार के इनामी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वह काफी समय से फरार चल रहा था। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरेडा निवासी शेरजान पुत्र उमरदीन के खिलाफ नई मंडी थाने में 25 आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज थे, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। आरोपी कोर्ट में पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था, जिस पर कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर दिया था। आरोपी की तलाश की गई, तो वह घर से लापता था। एसएसपी की ओर से शेरजान पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश भाटी व कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने शेरजान को जानसठ पुल से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया।
अलविदा जुमे की नमाज में अदा
मुजफ्फरनगर। पवित्र रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। राजेदारों ने देश में अमन और शांति की दुआ की। इस दौरान मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
रमजान माह के अलविला जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में सवेरे से तैयारी होती रही। नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण कई मस्जिदों में दायर से बाहर भी टेंट आदि की व्यवस्था की गई थी, ताकि नमाजियों को नमाज के दौरान धूप से बचाया जा सके। शहर में तकरीबन 62 मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।