फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला से 12 हजार रुपए वृद्ध धोखे से ले उड़ा

महिला से 12 हजार रुपए वृद्ध धोखे से ले उड़ा

Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
महिला से 12 हजार रुपए वृद्ध धोखे से ले उड़ा
खतौली। महिला से साइकिल सवार वृद्ध धोखे से 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा के मृतक फौजी की पत्नी सत्यवती सोमवार दोपहर को सेंट्रल बैंक में पेंशन निकालने पहुंची। उसने 15 हजार 700 रुपये निकले और थैले में रख लिया। सत्यवती ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी कि पीछे साइकिल सवार वृद्ध आया। उसने कहा कि उसके पैसे बैंक के बाहर गिर गए हैं। उसने रिक्शा रुकवाकर बैंक की तरफ चल दी। बैंक पहुंचे से पहले ही वृद्ध ने महिला से कहा कि वह पहले अपने थैले में पैसों को गिन लें, जिस पर महिला थैले से पैसे निकालकर उनको गिनने लगी। वृद्ध ने पैसे गिनने के लिए महिला के हाथ से थैला ले लिया और गिनने के बहाने से उसने 12 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी। वह महिला को थैला थमाकर साइकिल पर बैठकर फरार हो गए। साइकिल सवार के जाने के बाद महिला ने देखा कि उसके थैले से दो हजार के छह नोट गायब थे। महिला ने साइकिल सवार को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस महिला को साथ लेकर बैंक में पहुंची। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखा। कैमरे की फुटेज में साइकिल सवार नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed