फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फार्म हाउस में कटे हुए वाहन मिले

फार्म हाउस में कटे हुए वाहन मिले

Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
फार्म हाउस में कटे हुए वाहन मिले
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को बामनहेड़ी के पास एक फार्म हाउस में छापा मारकर कटे हुए वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस जांच-पड़ताल के साथ फरार आरोपियों की तलाश में लगी है। बताया गया है कि यहां पर काफी समय से चोरी के वाहनों का कटान किया जा रहा था।
शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की रोड पर बामनहेड़ी के पास एक फार्म हाउस में वाहनों का कटान हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने बुधवार रात को वहां छापा मारा। मौके पर कुछ लोग वाहनों को काट कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक इनोवा कार, कटी हुई मारुति कार समेत कई कारों के इंजन, एक बाइक, गैस कटर और अन्य सामान बरामद किए। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि यह फार्म हाउस देवबंद के भायला निवासी योगेंद्र पुंडीर का है, जिसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार हुए आरोपी खालापार निवासी मुकीम और उसके दो साथी है, जिनकी तलाश की जा रही है। यहां पर चोरी के वाहनों को काटा जा रहा था। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन

पीनना बाईपास पर ट्रक में लगी आग
मुजफ्फरनगर। मंगलवार देर रात पीनना बाईपास के निकट अनियंत्रित होकर तेज गति से आ रहा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे ट्रक में आग लग गई। चालक और क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। बाद में दोनों मौके से फरार हो गया। ट्रक में मुर्गी दाना भरा हुआ था। डिवाइडर से टकराने के तुरंत ही शॉर्टसर्किट होने से ट्रक में आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रक आग का गोला बन गया। बाईपास का यातायात रुक गया। डिवाइडर से लगा खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आस पास के दुकानदारों के बिजली केबिल भी फुंक गए। पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने क्रेन से ट्रक को एक साइड कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed