{"_id":"5a9063844f1c1b187e8b7e80","slug":"11519412100-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में तीन आरोपियों ने मकान में घुसकर महिला के साथ अश्लील हरकत की और कार्रवाई करने पर मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले वालों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति रिक्शा चलाता है। 21 फरवरी की रात को उसका पति रिक्शा चलाने के लिए गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर दिलनवाज अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। तीनों ने पीड़िता को बदनीयती से दबोच कर उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो उन्हें देखकर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि पीड़िता की ओर से शहर निवासी दिलनवाज समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।