{"_id":"5a78ac2a4f1c1b462c8b6525","slug":"11517857834-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजवाहे में पड़ा मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजवाहे में पड़ा मिला ग्रामीण का शव
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजवाहे में पड़ा मिला ग्रामीण का शव
भोपा। ककराला गांव के एक ग्रामीण का शव चीनी मिल के रजवाहे में पड़ा मिला। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को गांव ककराला निवासी किसान जितेंद्र फसल में पानी लगाने के लिए युसुफपुर चीनी मिल में पास रजवाहे में पानी देखने के लियए गया था। उसने पुल के पास अंदर झांक कर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। 100 डायल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर थाना प्रभारी विजय सिंह पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। मौके पर भीड़ ने शव की पहचान ककराला निवासी महावीर पुत्र मलखान के रूप में की। जानकारी पाकर मृतक का बेटा राजकुमार भी मौके पर पहुंचा और उसने बताया की उसका पिता तीन दिन पहले मंसूरपुर क्षेत्र के गांव में रिश्तेदारी में गया था। सात माह पूर्व उसके भाई विपिन की भी भैंसी के पास संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। मृतक की तलाशी के दौरान एक फैसलानामा, शराब की बोतल, मोबाइल, डायरी आदि बरामद हुए। बेटे ने अपने पिता की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हत्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
भोपा। महावीर की पत्नी उषा ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मृतक की पत्नी उषा ने भाई भतीजे सहित चार लोगों पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी विजय सिह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।