{"_id":"5ccf2e90bdec22071c2ded2d","slug":"111557081744-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिमलाना रोड पर हमले की रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिमलाना रोड पर हमले की रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मिमलाना रोड पर घर में घुसकर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने भी अफसरों से मिलकर नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड निवासी सोमपाल वर्मा का बेटे की शनिवार शाम पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के फैसल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना के कुछ देर बाद फैसल व उसके परिजन सोमपाल शर्मा के घर में घुस गए और परिजनों से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट करते हुए बदसलूकी की गई। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व चौकी इंचार्ज एसआई सुनील नागर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताते हुए हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने सोमपाल पक्ष के घायल परिजनों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रात में ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद हमलावरों की तलाश में दबिश देते हुए फुरकान नामक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया गया। उधर, बाद में हमलावर पक्ष की तरफ से भी नईम निवासी लद्दावाला ने सोमपाल पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उस पर भी मामला दर्ज कर किया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मौके पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।