फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

Thu, 27 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
बिजनौर। एक महिला ने अपने देवर पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के बावजूद उससे निकाह नहीं करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत अपने ससुरालियों से करने पर उन्होंने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसे लेकर महिला ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में महिला ने बताया कि उसका निकाह 18 साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार अफजलगढ़ के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति के साथ हुआ था। महिला के छह बच्चे हैं। उसका पति सूरत में रहकर काम करता है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उस बुरी नीयत रखता है। 15 जून 2018 की रात उसने महिला के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सास ससुर को इस बारे में बताने पर ससुर ने कहा कि उसके पति से तलाक दिलाकर उसका निकाह करा देंगे। अब तक वह महिला का शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। कई बार आरोपी ने महिला के साथ अप्राकृतिक कुकर्म भी किया। महिला के कई बार कहने पर भी उसके ससुर ने देवर से उसका निकाह नहीं कराया। पीड़िता ने बताया कि 22 जून 2019 को आरोपी देवर, ससुर, सास के अलावा अन्य दो देवरों ने उसे कमरे में बंद कर जमकर मारपीट की। शोर सुनकर आए उसके बच्चों और पड़ोसियों ने उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। साथ ही जुबान खोलने पर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed