{"_id":"5b26ad8e4f1c1bf86e8b870b","slug":"111529261454-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलोर से लूटी कार बुढ़ाना से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलोर से लूटी कार बुढ़ाना से बरामद
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा के रहने वाले लाल्ला पुत्र शौकिन ने अपनी बहन के यहां मंगलौर जाने के लिए बुढ़ाना निवासी अनवार की कार को दो हजार रुपये में किराये पर लिया था। शनिवार को ईद के दिन लाल्ला कार से मंगलौर में चला गया। मंगलौर से पहले रास्ते में लाल्ला ने गोली मारने की धमकी देते हुए अनवार को कार से नीचे उतार दिया। कार को स्वयं लेकर लाल्ला अपनी बहन के यहां चला गया। अनवार ने घटना की तहरीर मंगलौर पुलिस को दी। मंगलौर पुलिस ने बुढ़ाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। बुढ़ाना पुलिस ने कस्बे से ही लूट की कार सहित लाल्ला को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस भी बुढ़ाना आ गई। मंगलौर पुलिस रविवार को आरोपी को कार सहित अपने साथ ले गई।