{"_id":"59a5bd2e4f1c1b16278b46f4","slug":"111504034094-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में बेहोश पड़ा मिला युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सदर बाजार में बेहोश पड़ा मिला युवक, मौत
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार में बेहोश पड़ा मिला युवक, मौत
मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में एक युवक सड़क पर बेहोश पड़ा मिला, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
मंगलवार दुपहर सदर बाजार में एक युवक बेहोश पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने जांच पड़ताल की तो पाया की उक्त व्यक्ति ने किसी जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। बाद में इस युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उधर, गांधी कॉलोनी में चरथावल निवासी वृद्ध सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। होश आने पर उसना अपना नाम सौ सिंह पुत्र त्रिखा निवासी अकबरगढ़ चरथावल बताया है।
मांस छोड़कर फरार हुआ आरोपी
मुजफ्फरनगर। पुलिस को देखकर आरोपी मांस छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 80 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली पुलिस को किदवईनगर में कुछ लोग मांस लेकर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देख कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 80 किलो मांस बरामद किया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।