{"_id":"5cdefe80bdec2207382fa6f5","slug":"101558118016-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े नकदी-जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े नकदी-जेवरात लूटे
विज्ञापन
खतौली। नगर के फलावदा रोड स्थित ज्वैलरी शॉप से दिनदहाड़े दो बाइकों पर पहुंचे चार नकाबपोश बदमाशों ने हजारों की नकदी समेत करीब पांच लाख कीमत के जेवरात और मोबाइल लूट लिए। लूटपाट के बाद बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा निवासी रजत पुत्र नरेश वर्मा फिलहाल नगर के मोहल्ला आर्यपुरी भूड़ में रहता है। रजत की फलावदा रोड स्थित गांव मोचड़ी निवासी योगेश के मकान में लक्ष्मी ज्वैलर्स नाम से सराफ की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे रजत अपने दोस्त रोहित के साथ दुकान पर ही मौजूद था। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान बाइक पर दो नकाबपोश दुकान पर आए और अंदर आकर दोनों दोस्तों को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके चंद मिनटों बाद ही दूसरी बाइक पर दो ओर बदमाश वहां पहुंचे और दुकान में घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने सराफ रजत व उसके दोस्त रोहित को बंधक बनाते हुए करीब पांच हजार की नकदी के साथ ही तिजोरी खुलवाकर उसमें रखे करीब पांच लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
विरोध करने पर लुटेरों ने सराफ और उसके दोस्त से मारपीट भी की। इसके बाद बदमाश दोनों से मोबाइल भी लूटकर दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मिल गेट की ओर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल आंतिल व एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित सराफ से घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
दुकान के बाहर खड़े होकर की फायरिंग
खतौली। नगर के फलावदा रोड पर दिनभर ग्रामीणों की भीड़ रहती है। वहीं, शुगर मिल में गन्ना ले जाने के लिए वाहन भी यहीं से होकर जाते हैं, जिससे यहां जाम की स्थिति भी रहती है। इसके बावजूद लुटेरों ने दिनदहाड़े सराफ की दुकान में लूटपाट कर पुलिस-प्रशासन को चुनौती दे डाली। बदमाश इतने बेखौफ थे कि लूटपाट के बाद दो बदमाशों ने सराफ की दुकान के बाहर खड़े होकर सरेआम कई राउंड फायरिंग भी की। उधर, इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि सर्राफ की दुकान से लूट तो हुई है, लेकिन इतनी नहीं, जितनी पीड़ित बता रहा है। जांच के दौरान पता चला है कि लुटेरे केवल तीन हजार की नकदी और टूटी हुई चांदी की कुछ चीजें लूट ले गए हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।