फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिल कर्मी पर हमला, कार में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता

मिल कर्मी पर हमला, कार में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता

Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिल कर्मी पर हमला, कार में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता
मोरना में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। धर्मस्थल से लौट रहे शुगर मिल कर्मचारी पर कुछ युवकों ने हमला कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। युवकों ने मिल कर्मचारी की कार में तोड़फोड़ कर दी और महिलाओं से अभद्रता भी की। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

भोपा क्षेत्र के दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के आवासीय कॉलोनी सी-28 निवासी मुसव्विर पुत्र मुजफ्फरनगर हुसैन ने बताया कि वह मिल में वायरमैन के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात वह मिल कैन यार्ड स्थित धर्मस्थल से लौट रहा था। जैसे ही वह आवासीय कालोनी की तरफ पहुंचा, तभी शराबी युवक ने उसकी गाड़ी के आगे आकर उसको जातिसूचक शब्द कहे। इसका विरोध करने पर वह धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद उक्त युवक चार पांच युवकों को साथ लेकर आया तथा उसके निवास पर खड़ी कार में तोड़फोड़ कर मुसव्विर के साथ मारपीट की और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। मुसव्विर के परिवार ने पड़ोसी के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने मिल में सुरक्षा की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल, एसआई लेखराज सिंह ने घटना की जानकारी प्राप्त की। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, सीकरी प्रधान के पति इरफान अली अप्पी के नेतृत्व में मोहम्मद तारिक, यूसुफ, शुजाउर्रहमान, मोहम्मद यूनुस, चांद मियां सहित दर्जनों लोगों ने थाना भोपा पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed