फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल

दो पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल

Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट व पथराव, कई घायल
मोरना। गांव खाइखेड़ा में छात्रा से मोबाइल छीनने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। इससे गांव में भगदड़ मच गई। झगड़े में महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव खाइखेड़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। इसमें लाठी डंडे सहित धारदार हथियारों का प्रयोग हुआ। बाद में पथराव भी हुआ। हमले में एक पक्ष की विद्या देवी, उसकी बेटी रीनू व बेटा प्रिंस तथा दूसरे पक्ष से चतरपाल, उसकी पत्नी ममता, पुत्र दीपक घायल हो गए। घायल छात्रा रीनू ने बताया कि चतरपाल पक्ष उस पर अकारण ही शक करता है तथा अपनी बेटी को बहलाने फुसलाने का आरोप भी उस पर लगाते रहते हैं। इसी शक के आधार पर चतरपाल पक्ष ने उसके मोबाइल को तीन दिन पहले छीन लिया था। इससे उसे परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को मोबाइल वापस मांगने पर उसके साथ बदसलूकी कर उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने साथ मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस द्वारा घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल पर लाया गया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed