फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दंपती के विवाद में कचहरी में युवक के पिता को पीटा

दंपती के विवाद में कचहरी में युवक के पिता को पीटा

Tue, 26 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दंपती के विवाद में कचहरी में युवक के पिता को पीटा
दंपती के विवाद में कचहरी में युवक के पिता को पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ लोगों ने एक अधेड़ को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। शाम होते-होते मारपीट की क्लिप वायरल होने से मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

कचहरी परिसर में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार दोपहर के समय उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब जींस-शर्ट पहने एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को कुछ लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। हंगामे के बीच वहां मौजूद अन्य लोगों ने अधेड़ को मारपीट से बचाया। बताया जा रहा है कि अधेड़ के बेटे व पुत्रवधू का आपस में विवाद चल रहा है, जिसका वाद परिवार न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्ष सोमवार को कोर्ट में तारीख पर आए थे, जहां युवक के पिता की पुत्रवधू पक्ष के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर गुस्साए कुछ लोगों ने अधेड़ को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर दी, जिसकी कुछ लोगों द्वारा मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली गई, जिसे शाम होते-होते सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। हालांकि मारपीट के बाद अधेड़ को छोड़ दिया गया था, जिसकी कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है, लेकिन मारपीट की क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम का कहना है कि उन्हें घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है, यदि शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed