फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीण को रुपयों के लेनदेन में बंधक बनाकर पीटा

ग्रामीण को रुपयों के लेनदेन में बंधक बनाकर पीटा

Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण को रुपयों के लेनदेन में बंधक बनाकर पीटा
लेनदेन के विवाद में ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन

मंसूरपुर। मंसूरपुर के एक ग्रामीण को रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो लोग अपहरण कर ले गए। आरोप है कि दो दिन तक उसको बंधक बनाकर पीटा गया। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने एक रात बिजनौर में भी कमरे में बंदकर उसको यातनाएं दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है।

मंसूरपुर निवासी पीड़ित दिलशाद पुत्र हाजी कल्ली ने बताया कि सात मार्च को गांव सोंटा के रहने वाले दो लोग रुपयों के लेनदेन को लेकर उसका अपहरण कर ले गए थे। आरोप है कि इन लोगों ने गांव सोंटा में बंधक बनाकर उसको पीटा। इसके बाद ये लोग उसे बिजनौर मेें ले गए। जहां पर इन लोगों ने अपने उसको कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि बिजनौर में 10-12 युवकों ने पिस्टल दिखाते उसको यातनाएं दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के दबाव के चलते आरोपियों ने दिलशाद को छोड़ दिया था। शनिवार को परिजन घायल दिलशाद को लेकर खतौली अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे। मेडिकल रिपोर्ट सहित आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला रुपयों का लेनदेन मानते हुए गांव सोंटा निवासी सुनील व उसके रिश्तेदार सचिन के विरुद्ध एनसीआर दर्ज की है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed