{"_id":"5c78256bbdec2259c53e2325","slug":"101551377771-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हष फायरिंग में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हष फायरिंग में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा में घुड़चढ़ी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो किशोर के घायल होने की घटना में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा निवासी कमलकांत ने थाना पर तहरीर देकर बताया कि बुधवार को गांव में गौरव पुत्र हरेंद्र की शादी को लेकर घुड़चढ़ी कार्यक्रम चल रहा था। ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर घुड़चढ़ी देख रहे थे। जैसे ही घुड़चढ़ी गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई रणबीर के मकान के पास पहुंची, तो गांव के ही मनोज व विपुल ने देसी तमंचे व लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें घर के बाहर खड़े दो किशोर नितिन पुत्र संजय व भोला पुत्र सोहनवीर गोली लगने से घायल हो गए। पीड़ित के परिजनों ने हर्ष फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट
भोपा। बच्चों के विवाद में महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी हैं।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव धीराहेड़ी निवासी महिला का आरोप है कि पांच दिन पूर्व की घटना है। उसके घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिनमें उसका बेटा भी शामिल था। पड़ोसी के बच्चे से उसके बेटे की कहासुनी हो गई, जिस पर पड़ोसी के बच्चे ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। महिला का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले व्यक्ति ने अपने परिवार की दो महिलाओं के साथ उसे रास्ते में रोक कर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी, जिसमें उसे काफी चोटें आई। पुलिस ने महिला को भोपा सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई हैं।