{"_id":"5c3cdc29bdec2273561490ae","slug":"101547492393-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यापारी से 40 हजार की नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने व्यापारी से 40 हजार की नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने व्यापारी से 40 हजार की नकदी लूटी
खतौली। बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को तमंचों से आतंकित करते हुए 40 हजार की नकदी लूट ली। बदमाशों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए, फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए कांबिग की।
गांव लाडपुर निवासी शेखर पुत्र सतपाल जानसठ रोड पर किराना की दुकान करता है। सोमवार की रात को करीब 8 बजे बाइक सवार दो बदमाश उसकी दुकान पर आए। इन बदमाशों ने दुकान पर पहुंचते ही शेखर की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए 40 हजार की नकदी गल्ले से लूट ली। बदमाश लूटपाट करने के बाद दुकानदार गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की दुकानदार से जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे के लिए भागदौड़ की। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। इस घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है।