फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा से छेड़छाड़ पर बखेड़ा

छात्रा से छेड़छाड़ पर बखेड़ा

Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ पर बखेड़ा
छात्रा से छेड़छाड़ पर बखेड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर कोचिंग में जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने पर बखेड़ा हो गया। छात्रा की शिकायत पर लोगों ने दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में भी हंगामा किया। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शहर के एक मोहल्ला में अपनी बुआ के यहां रहकर कोचिंग कर रही है। रोजाना की भांति छात्रा बुधवार सुबह करीब दस बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। मीनाक्षी चौक पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी तरफ अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। पीड़िता ने पहले तो इसे अनदेखा किया, लेकिन युवक की हरकतें बढ़ने पर उसने मीनाक्षी चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इस पर पुलिसकर्मियों ने लोगों के साथ मिलकर आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसे बाद में सिविल लाइंस थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक सोची-समझी साजिश के तहत हिंदू समुदाय की युवतियों को परेशान करते हुए उन्हें प्रेमजाल में फंसा रहे हैं, ताकि उनके साथ लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर आरोपी मंसूरपुर के गांव अलियारपुर निवासी सादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed