{"_id":"697d10c17593c1ee9b041b7f","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-164037-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: ई-रिक्शा के नीचे दबने से बालिका की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: ई-रिक्शा के नीचे दबने से बालिका की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sat, 31 Jan 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:42 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में सड़क पार करते समय 8 वर्षीय बच्ची ई-रिक्शा की चपेट में आ गई। रिक्शा पलटने से बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुढ़ाना में अलीपुर अटेरना गांव में सड़क पार करते समय 8 वर्षीय इनायत ई-रिक्शा से टकरा गई। ई-रिक्शा उसके ऊपर पलट गई। इस घटना में बालिका की मौके पर मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव सुपुर्दे खाक कर दिया। हादसे का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना निवासी नवाब की बेटी रेशमा की ससुराल बागपत के ककड़ीपुर में है। वह अपने मायके में बेटी इनायत के साथ आई हुई है। शुक्रवार को सुबह उसकी बेटी खेलते हुए गांव के बाहर सड़क पर आ गई।
विज्ञापन
वह बुढाना-खतौली मार्ग वाली सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान यात्रियों को लेकर ई-रिक्शा वहां आई और उसकी टक्कर लगने से बालिका सड़क पर गिर गई। ई-रिक्शा उसके ऊपर पलट गई थी। बालिका उसके नीचे दब गई। हादसे को देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने ई-रिक्शा को सीधा किया लेकिन इससे पहले ही बालिका की मौके पर मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंंने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। गमगीन माहौल में उसे सुपुर्दे खाक किया गया। संवाद