फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction started, vehicular traffic stopped on Fugana flyover

Muzaffarnagar News: निर्माण शुरू, फुगाना फ्लाईओवर पर रोका गया वाहनों का आवागमन

Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Construction started, vehicular traffic stopped on Fugana flyover
गढ़ी सखावत गांव के फ्लाईओवर का निर्माण भी चल रहा तेजी के साथ
विज्ञापन


600 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा निर्माण




अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर निर्माणाधीन फुगाना फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। अधूरे कार्य को पूरा किया जा रहा है। बरसात से पहले दोबारा से फ्लाईओवर के शुरू हो जाने की संभावना जताई जा रही है।

मेरठ से करनाल तक करीब 88 किमी के चार लेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। करीब 600 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण चल रहा है। मुजफ्फरनगर के हिस्से का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। हाईवे पर मुख्य रूप से बुढ़ाना क्षेत्र के गढ़ी सखावत और फुगाना फ्लाईओवर पर कार्य किया जा रहा है। पिछले सप्ताह फुगाना के फ्लाईओवर से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया था, लेकिन कार्य अधूरा होने के चलते वाहन रोक दिए गए हैं। अधूरे कार्य को बरसात के मौसम से पहले पूरा करने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन




तेजी से चल रहा फ्लाईओवर का कार्य

बुढ़ाना के गढ़ी सखावत में फ्लाईओवर का काम तेजी से ल रहा है। जिले की सीमा में यही अकेला फ्लाईओवर है, जो अभी तक अधूरा है। बायवाला फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिटावदा से हटा दिया गया फ्लाईओवर

बिटावदा गांव में फ्लाईओवर का कार्य शुरू हो गया था, लेकिन ग्रामीणों के लंबे विरोध के चलते यहां से सामान हटा लिया गया है। अब गांव में फ्लाईओवर का निर्माण नहीं होगा।


हिंडन और यमुना पर बनाए गए पुल

मेरठ-करनाल हाईवे पर बड़े पुल बपारसी गांव में हिंडन नदी और शामली के बिड़ौली मेें बनाए जा रहे हैं। बपारसी में पहले पुल की बराबर में ही पुल का निर्माण किया गया है।



फ्लाईओवर बन जाने से दुकानदारों को झटका

मेरठ-करनाल हाईवे पर जिले की सीमा में जहां फ्लाईओवर बने हैं, वहां दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बायवाला, गढ़ी सखावत और फुगाना में दुकानदार परेशान हैं। गढ़ी निवासी परम, विनोद, विशाल और प्रवीण का कहना है कि फ्लाईओवर बन जाने से उन्हें नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed