{"_id":"63e2361f5766d4222a353768","slug":"construction-of-drain-stopped-on-panipat-khatima-highway-muzaffarnagar-news-c-14-1-108811-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर नाले का निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे पर नाले का निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
जानसठ में निर्माणाधीन की ऊंचाई को लेकर जताया जा रहा विरोध
एसडीएम और एनएचएआई के अधिकारियों ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में जानसठ में विरोध शुरू हो गया है। हाईवे के दोनों ओर बनाए जा रहे नाले की ऊंचाई को लेकर विरोध करते हुए निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना और व्यापारियों ने नाले का कार्य रुकवाया दिया। विरोध करने पर एसडीएम और एनएचएआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
जानसठ कस्बे में सड़क के दोनों और नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले की ऊंचाई अधिक होने के कारण कस्बे की कॉलोनियों और गांव वाजिदपुर के पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। मंगलवार को इसके विरोध में व्यापारियों और नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने आपत्ति जताते हुए कार्य बंद करा दिया। एसडीएम अभिषेक कुमार, तहसीलदार संजय सिंह, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप शर्मा, जेई आकाश डागा ने मौके पर आकर व्यापारियों की समस्या को सुना। लोगों ने मांग की कि जिस स्थिति में नाले में पानी की निकासी हो रही है, वैसे ही नाला बनवाया जाएं।
एसडीएम अभिषेक कुमार ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार संजय सिंह, राजस्व निरीक्षक रामनारायण, बृजेश रस्तोगी, पीयूष जैन, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाला सही करने के दिए निर्देश
सड़क के दोनों ओर नाले का निरीक्षण कर कर्मचारियों को बुलाकर नाले की ऊंचाई कम और गहराई करने के दिशा निर्देश दिए। ताकि पानी की निकासी सही तरीके से हो सके। - प्रदीप शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई